लातेहार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हूल दिवस पर हूल क्रांति कारीयो को किया नमन

लातेहार :  झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला कमिटी परिवार की ओर से हूल क्रांति सिन्धु कान्हु, काल भैरों, एवम् फूलों झानो के द्वारा पहली लड़ाई का आगाज 30जून 1855 में किया गया था इसी तिथि को वीर शहीदों को नमन झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व शिक्षा एवम् मद निषेद मंत्री श्री बैद्यनाथ राम जी के गरिमय उपस्थिति में किया गया। जो लातेहार जिला अध्यक्ष श्री लाल मोती नाथ साहदेव जी के निर्देशानुसार जिला के सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर वीर शहीदों को फूल अर्पित कर नमन किए। जहां पर उपस्थित केंद्रीय सदस्य सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार दुबे जी, जिला सचिव श्री बुद्धेश्वर उरांव,सुदामा प्रसाद, ममता सिंह, प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, इनायत करीम जी, अंकित पाण्डेय जी, दीपक कुमार,गोपाल सिंह जी, अहदखान, आर्शेन तिर्की, अहसान अंसारी , अंजनी कुजूर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बबलु खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.