रंजीत कुमार साहू को कांग्रेस ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

लातेहार : मनिका लातेहार मनिका।भारतीय राजनीति के सबसे पुराने राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, झारखंड प्रदेश ने लातेहार जिले में संगठन विस्तार करते हुए रंजीत कुमार साहू को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि श्री साहू का परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस का कट्टर समर्थक रहा है, श्री साहू मनिका के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कद्दावर कांग्रेसी नेता स्वo गौरी प्रसाद साहू के पुत्र हैं । बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता श्री साहू ने राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रतिनिधि के रूप में सफलता पूर्वक कार्य किया, श्री साहू 2009 से ही लगातार पार्टी के साथ पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। श्री साहू ने मनिका विधानसभा से लगातार दो बार 2019 एवं 2024 में पार्टी को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया, 2024 के चुनाव में जहां परिस्थितियां कांग्रेस के लिए मनिका विधानसभा में विपरीत हालत बनाए हुए थे, उस परिस्थिति में श्री साहू ने अपने राजनीतिक कौशल एवं सूझबूझ से पार्टी को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल यादव,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लातेहार जिला प्रभारी धीरज प्रसाद साहू, सह प्रभारी डॉ अजय नाथ शहदेव,कांग्रेस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस झारखंड के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री साहू को बधाई देने वालों का कतार लगा हुआ है, उन्हें बधाई देने वालों में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव,मनिका के पूर्व प्रमुख प्रमोद सिंह, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,सुरेंद्र भारती, वृंदबिहारी यादव, कामेश्वर यादव,बच्चन यादव,छात्र नेता उत्तम कुमार,अरुण सिंह, रामानंदन उरांव, संजय सिंह, कुलेश्वर यादव, गुलाम हुसैन, तस्लीम अंसारी,सुरेश सिंह समेत कई नाम शामिल हैं।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.