राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस मनाया गया लालू प्रसाद यादव को 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिया बधाई

लातेहार : राष्ट्रीय जनता दल का 29वां स्थापना दिवस शुक्रवार को लातेहार जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेता भोला सिंह ने झंडातोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्थापना दिवस समारोह में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को 13वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत यादव, देववंश यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, विनोद राम, उषा देवी, संतोष यादव, चेतन यादव, वीडियो सिंह, चंद्रदेव सिंह, वहाब मियां, जीत महान सिंह, चंद्रशेखर कुमार, चिंटू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पार्टी के मूल विचारों—गरीब, शोषित और वंचितों की सेवा—को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.