फरार जगन लोहरा को लोहरदगा से किया गिरफतार।

लातेहार - बेतला पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव लातेहार के आदेशानुसार कई वर्ष पूर्व से फरार उग्रवादी। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु बड़े स्तर पर अभियान एवं छापामारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया था। जिसमें श्री राजेश सिंह कमाण्डेंड, एस०एस०बी०-32/बटा० एवं श्री भरत राम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा पुलिस के सहयोग से पेशरार थाना अन्तर्गत कई संदिग्ध जगहों पर छापामारी किया गया। जिसमें कई महिनों से फरार माओवादी दस्ता के एक सदस्य को धर दबोचा गया। जिसकी पहचान माओवादी दस्ता के सदस्य जगन लोहरा उम्र 30 वर्ष, पिता चुलवा लोहरा उर्फ फुलवा लोहरा, सा०- रोरद (करंज टोली), थाना-पेशरार, जिला- लोहरदगा के रुप में किया गया। ये वर्ष 2020 के अप्रैल माह में पूर्व माओवादी रिजनल कमाण्डर छोटू खेरवार एवं नकूल यादव के दस्ता एवं लातेहार पुलिस बल के साथ छिपादोहर थाना अन्तर्गत रमनदाग जंगल में हुए मुठभेड में ये शामिल था। गिरफ़्तार माओवादी का नाम एवं पताः1. प्राथमिकी अभियुक्त माओवादी जगन लोहरा उम्र 30 वर्ष पिता- चुलवा लोहरा उर्फ फुलवा लोहरा सा० रोरद (करंजटोली) थाना पेशरार जिला लोहरदगा छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / कर्मी का नाम :-1. धीरज कुमार सिंह, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी छिपादोहर लातेहार।2. पु०अ०नि० रितेश कुमार राव छिपादोहर थाना, लातेहार।3. स०अ०नि० इन्द्रजीत तिवारी छिपादोहर थाना,लातेहार। 3. IRB-04 SAT-137 सशस्त्र बल।4. पेशरार थाना सशस्त्र बल, (लोहरदगा जिला)5. SSB-32Bn/G, (किस्को पिकेट) अपराधिक इतिहास :-छिपादोहर थाना कांड सं0-14/2020, दिनांक- 03.04.2020, धारा 147/148/149/307/353/387 IPC,27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.