"एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान" के तहत उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में किया पौधरोपण

लातेहार : एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान" के तहत आज उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लातेहार के परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी समान रूप से जिम्मेवारी है। उन्होंने सभी को कहा कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। विद्यालय परिसर से लेकर अपने घर में एक पेड़ मां को समर्पित करें। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण करने की भी आवश्यकता है। पौधे को बड़ा होने तक पौधे की देखभाल भी करें। आगे उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह न सिर्फ हमें जीवनदायक ऑक्सीजन देता हैं, बल्कि कई प्रकार से हमें लाभ पहुंचाते हैं। प्राकृतिक संपदाओं का हमें संकल्पित होकर सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक श्री गौतम कुमार साहू ने कहा कि मौसम की बदलते परिवेश में हम सभी को इको सिस्टम के लिए काम करने की जरूरत है। इन्होंने कहा कि विद्यालय में इको क्लब के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। विद्यालय परिसर के साथ-साथ समुदाय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अलका हेंब्रम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सतत प्रयास का हिस्सा है। खाली पड़े भूमि पर विद्यालय परिसर में पेड़ लगाए, वृक्ष मां के समान है। माँ हमेशा निस्वार्थ रूप से हमलोगों की सेवा में लगी रहती है, इसलिए धरती मां की सेवा के लिए "एक पेड़ मां के नाम" समर्पित करें। यह कार्यक्रम 30 सितंबर तक अनवरत विद्यालय में चलाया जाएगा। इसके पूर्व विद्यालय में उप विकास आयुक्त को विद्यालय के इको क्लब के बच्चों के द्वारा स्वागत किया गया। मौक पर विद्यालय के शिक्षक, क्षेत्रीय परियोजना समन्वयक संजीत कुमार, एथल किस्पोट्टा, एशिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रतिनिधि मुकेश कुमार,आयुष सिंह विद्यालय की प्रभारी तृप्ति भारती, नरेंद्र कुमार पांडे एवं यूनिसेफ टीम शामिल रही।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.