सचिव: संजय कुमार (57 मत) ने विक्रांत कुमार सिंह (44 मत) को 11 मतों से पराजित किया।

लातेहार : जिला बार एसोसिएशन के सत्र 2025-27 के लिए चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंदी राजमणि प्रसाद को 20 मतों के अंतर से पराजित किया। लाल अरविंद नाथ शाहदेव को 60 और राजमणि प्रसाद को 40 मत प्राप्त हुए।

**अध्यक्ष बनने के बाद लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा,
"यह जीत केवल मेरी नहीं, पूरे अधिवक्ता समुदाय की है। हमें न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल व संवेदनशील बनाना है। बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथी अधिवक्ताओं ने जो भरोसा दिखाया है, उसे मैं कार्य के माध्यम से सार्थक सिद्ध करूंगा।”**

उपाध्यक्ष: वासुदेव कुमार पांडे (53 मत) ने पंकज कुमार (47 मत) को 6 मतों से हराया।

 

संयुक्त सचिव (प्रशासनिक): मिथिलेश कुमार (54 मत) विजयी रहे। अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अब्दुल सलाम को 20, मनोज कुमार गुप्ता को 10 और बनवारी प्रसाद को 5 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): नरोत्तम कुमार पांडे (59 मत) ने नवीन कुमार गुप्ता (39 मत) को हराया।

कोषाध्यक्ष: प्रमोद कुमार पाण्डेय (52 मत) ने धीरेंद्र शुक्ला (49 मत) को कड़े मुकाबले में हराया।

सहायक कोषाध्यक्ष: स्वप्निल कुमार सिंह ने विवेक कुमार गुप्ता को पराजित किया।

कार्यकारिणी सदस्य: अरविंद प्रसाद गुप्ता, वृंद बिहारी प्रसाद यादव, निरंजन प्रकाश मालन, राजेश यादव और रमण कुमार महतो निर्वाचित हुए। अनिल कुमार वर्मा और सविता साहू को हार का सामना करना पड़ा।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही। अधिवक्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह और अपेक्षा दोनों देखी गई। नई कार्यकारिणी को अब अगले दो वर्षों तक बार एसोसिएशन का नेतृत्व सौंपा गया है।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.