"अटल क्लिनिक" का नाम बदलने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

लातेहार - प्रखंड मुख्यालय के पचफेड़ी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष छोटू राजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। यह विरोध प्रदर्शन झारखंड सरकार द्वारा “अटल मोहल्ला क्लिनिक” का नाम बदलकर “मदर टेरेसा क्लिनिक” किए जाने के निर्णय के खिलाफ आयोजित किया गया। छोटू राजा ने कहा कि भारत रत्न, झारखंड निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर चलाई जा रही योजना का नाम बदलना ओछी और तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतीक है। यह न केवल राष्ट्रनिर्माताओं का अपमान है बल्कि राज्य की जनता की भावनाओं के भी विरुद्ध है। भाजपा लातेहार जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि झारखंड के गठन में अटल बिहारी वाजपेयी जी का ऐतिहासिक योगदान रहा है। हम मदर टेरेसा के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को चाहिए कि नई योजना उनके नाम पर शुरू करें, न कि पुराने योजनाओं के नाम बदलें।इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, भाजयुमो उपाध्यक्ष सुमंत कुमार, जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, शंकर दुबे, विश्वनाथ राय, सहायक सिंह, विजय सिंह, धर्मजीत राय, संदीप उरांव, रजत कुमार, दरोगी यादव, संतोष दुबे, गंगेश्वर यादव, ज्ञान प्रजापति, अनुज पासवान, सुमित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.