भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा जिला कार्यकारणी का विस्तार होगा। तिवारी

लातेहार - भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा लातेहार जिला इकाई की विस्तार विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर की जाएगी। उक्त घोषणा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी (पूर्व एडीएम)ने किया है। श्री तिवारी ने कहा है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए संकल्पित यह संस्था राज्य के सभी जिलों में कार्यरत है।श्री तिवारी ने आगे कहा कि मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन सचिव अधिवक्ता संजय पांडेय के निर्देशानुसार राज्य में मोर्चा की इकाई को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। मालूम है श्री तिवारी आज लातेहार जिला के भ्रमण में थे। मोर्चा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह लातेहार जिला इकाई प्रभारी अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि लातेहार जिला में यह संगठन काफी मजबूती से कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय प्रभारी सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता निखिल त्यागी के निर्देशन में मोर्चा के द्वारा पूरे देशवासियों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए एजुकेट किया जा रहा है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.