शिबू सोरेन के निधन से इंडिया एलायंस के नेता मर्माहत, गुरूजी को झारखंड के पूरक बता श्रद्धांजलि अर्पित की

बालूमाथ :  झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेतृत्वकर्ता, आदिवासी पुरोधा, राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने वाले, सात बार लोकसभा व दो बार राज्यसभा सांसद व जामताड़ा से विधायक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के निधन की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई. देश के साथ साथ पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई. बालूमाथ प्रखंड भी शोकाकुल हो गया. प्रखंड क्षेत्र के इंडिया एलायंस के नेता व कार्यकर्ता गमगीन हो गए. एक स्वर में सबों ने गुरुजी को सर्वमान्य नेता बताते हुए उनके संघर्ष और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद कर भावुक हो गए. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता जुनैद अनवर ने गुरूजी को राज्य का पूरक बताते हुए कहा कि देशोम गुरु का निधन न सिर्फ झारखंड के लिए वरन पूरे देश खासकर बहुजन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन को  राज्य के लिए बड़ी क्षति बताते हुए निकट भविष्य में उनके स्थान को भरने की संभावना शून्य करार दिया है. झामुमो नेता मो इमरान व ऐश्वर्य उरांव ने गुरुजी को वंचितों, शोषितों, पिछड़ों की आवाज बताते हुए अपने योगदान से राज्य को गढ़ने वाला शिल्पकार बताया है. कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, मो जुबेर, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष दीपक यादव, वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर यादव ने शिबू सोरेन को लड़कर राज्य लेने वाले योद्धा करार देते हुए उनके योगदान को कभी न भूलने वाला बताया है. शोक प्रकट करने वालों में बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, मो तौकीर आलम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नागदेव उरांव, राजेश यादव, महेंद्र सोनी, मो साबिर, अमन गंझू, बारियातू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, बारियातू कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन प्रसाद, बीरेंद्र यादव, निर्मल गंझू समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं.

झामुमो के बालूमाथ प्रखंड कार्यालय  में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा दिशोम गुरु जी के निधन पर लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में शामिल प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रदीप गंझू, जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्य उरांव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव अबुल मियां, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीउर रहमान, राज़द के वरिष्ठ नेता मनोज यादव, श्यामसुंदर यादव, प्रखंड सचिव कपिलदेव उराव, अतिक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, परमेश्वर गंझू, राजेश यादव, जमाल अंसारी, सरयू यादव, अमित उरांव, साबिर अंसारी, ईदु अंसारी, मो सनाउल्लाह, झामुमो बरियातू प्रखंड सचिव अनिल तुरी, राज़द प्रखंड अध्यक्ष लवकुश यादव, सिकंदर उरांव, देवंती देवी, रूपा देवी, नरेश गंझू, शंभू गंझू, मो यूसुफ शामिल हुए. शोकसभा में गुरुजी के तस्वीर पर मल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.