रेखा कुमारी बनीं दहेज मुक्त झारखंड की हजारीबाग महिला जिला अध्यक्ष,नेतृत्व को मिली नई ऊर्जा

लातेहार - झारखंड दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले संगठन दहेज मुक्त झारखंड ने हजारीबाग जिले में महिला नेतृत्व को मजबूती देते हुए रेखा कुमारी को महिला जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सिंधु मिश्रा के निर्देश पर संस्था के संस्थापक डॉ.आनन्द कुमार शाही द्वारा की गई, जिन्होंने रेखा कुमारी को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा ने रेखा कुमारी को बधाई देते हुए कहा,"हजारीबाग जैसे जिले में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता के लिए रेखा कुमारी की नियुक्ति एक सकारात्मक पहल है। मुझे विश्वास है कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगी।"संस्थापक आनन्द कुमार शाही ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा,"रेखा कुमारी जैसी जागरूक और जुझारू महिला को नेतृत्व में देखना गर्व की बात है। दहेज के खिलाफ उनकी भूमिका प्रभावी होगी।"अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू खान ने कहा,"हमारे समाज को दहेज जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए महिलाओं की भागीदारी बेहद ज़रूरी है। रेखा कुमारी निश्चित ही इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगी।" लातेहार जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा "एक महिला के रूप में रेखा कुमारी की यह नियुक्ति प्रेरणास्रोत है। संगठन को उनसे काफी उम्मीदें हैं और मैं उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.