बकोरिया शिव मंदिर के पुजारी राजेश्वर राम का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक

लातेहार : बकोरिया शिव मंदिर के पुजारी एवं शिव शिष्य परिवार के वरीय सदस्य राजेश्वर राम का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा शुरू होते ही वे अस्वस्थ हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजेश्वर राम अनुसूचित जाति परिवार से थे और धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते थे। उन्होंने जन सहयोग से बकोरिया में विशाल शिव मंदिर का निर्माण कराया था। कई गांव के लोगों ने उन्हें मंदिर का आचार्य घोषित किया था। गृहस्थ सन्यासी की भांति उन्होंने जीवनभर शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और श्रद्धालु उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.