एन.डी.पी.एस. (अफीम) मामले में दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

लातेहार - अफीम उत्पादन एवं तस्करी मामले में पुलिस नें गिरफ्तार कर दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।उक्त विषय की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के ऊपर 2024 और 2025 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें थाना क्षेत्र के जोभी गांव निवासी तापेश्वर यादव एवं सम्भे गांव निवासी करम गंझू का नाम शामिल है।आगे थाना प्रभारी ने बताया कि तापेश्वर यादव के द्वारा अफीम उत्पादन करने का मामला दर्ज किया गया था।वहीं करम गंझू के घर से अफीम बरामद होने के बाद उसके ऊपर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने से लेकर दोनों अभियुक्त फरार चल रहे थे। जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के साथ-साथ एसआई वाजिद अली,विधायक प्रसाद यादव एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर - मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.