हेरंज में कांग्रेस का संगठन सृजन मंथन सम्पन्न, पंचायत कमेटी का हुआ विस्तार

लातेहार - हेरंज प्रखंड के सेरनदाग पंचायत अंतर्गत ग्राम लावा गड़ा में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तरीय संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान एवं मंडल अध्यक्ष भूषण यादव ने की। इस आयोजन में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूती देना और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना था। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी की मौजूदगी में पूरी पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। नई कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नंदेव सिंह और फुलदेव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पंचायत महासचिव के पद पर सद्दाम अंसारी, जसीमुद्दीन अंसारी, मंजू देवी, रिहाना बीबी, कुलदीप कुमार सिंह, तेतर पहान, अय्यूब अंसारी, गुलचरण सिंह और महेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें गाँव-गाँव तक मजबूत की जाएंगी। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को भविष्य में नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में मेनका,सुरेंद्र भारती, प्रखंड पर्यवेक्षक विश्वनाथ,पासवान एनुअल अंसारी, पियारूल अंसारी,रंजीत भोक्ता,मीना देवी,दामोदर तूरी और राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस संगठन को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब तक गाँव-गाँव तक पार्टी का नेटवर्क मजबूत नहीं होगा, तब तक जनता की समस्याओं का समाधान करना कठिन होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनके सहयोग और मेहनत से ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि संगठन सृजन मंथन का उद्देश्य सिर्फ पदाधिकारियों का चयन करना नहीं है, बल्कि पार्टी के विचार और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं से जुड़ें और उन्हें हल करने में पार्टी की भूमिका को मजबूत बनाएं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भूषण यादव ने भी कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों, मजदूरों और आम जनता की पार्टी रही है। आने वाले समय में पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को नई दिशा देने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे कांग्रेस को हर स्तर पर सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस प्रकार हेरंज प्रखंड में आयोजित संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत कदम साबित हुआ, जिसने ग्रामीण स्तर पर संगठन की सक्रियता और मजबूती का नया संदेश दिया।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.