पंचायत सचिवालय में धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती और राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस तथा राज्य स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई. इस अवसर पर मुखिया नरेश लोहरा, उप मुखिया अमित कुमार गुप्ता, ब्रह्मदेव राम, सागर कुमार, ज्ञानी पांडे, मो नौशाद एवं आरती देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. वक्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष पर राज्य की संस्कृति, आदिवासी अस्मिता और समृद्धि के संकल्प को भी दोहराया गया. उपस्थित लोगों ने झारखंड के विकास में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.