मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र सड़क दुर्घटना में घायल, दो रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्र समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना बारियातू थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद साजिद उम्र 15 वर्ष पिता मो. मिस्टर, चंदन कुमार उम्र 16 वर्ष पिता शंकर यादव एवं धीरज कुमार उम्र 17 वर्ष पिता विष्णुदेव प्रसाद, तीनों ग्राम बठैत थाना बारियातू निवासी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारियातू उच्च विद्यालय मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान बारियातू बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे विकास पासवान उम्र 25 वर्ष पिता जमुना पासवान, ग्राम बारियातू निवासी की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बारियातू थाना के एएसआई रवि किशोर तिवारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक अशोक कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मोहम्मद साजिद एवं चंदन कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.