लातेहार नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का बिगुल थमा, अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड तक बढ़ी सियासी गर्मी

लातेहार :  नगर पंचायत चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई और इसके साथ ही शहर का सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह और आजसू समर्थित उम्मीदवार सेलेस्टिन कुजूर समेत अन्य प्रत्याशियों ने निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। वहीं नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों के लिए 16 उम्मीदवार अब तक चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, जिससे वार्ड स्तर पर भी मुकाबला रोचक होता दिख रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड संख्या 1 में सर्वाधिक 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जबकि वार्ड संख्या 4 में 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। अन्य वार्डों में भी 2 से 4 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला तय होता नजर आ रहा है। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों की नजर प्रचार अभियान पर टिक गई है। आने वाले दिनों में लातेहार की गलियों और चौक-चौराहों पर चुनावी शोर और तेज होने की पूरी संभावना है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.