बालूमाथ में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार-मुक्त माहौल में जारी है। परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक की हिंदी विषय की परीक्षा में कुल 657 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में अर्थशास्त्र, साइंस एवं कॉमर्स विषय के कुल 22 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें एक भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा केंद्र अधीक्षक रूबी बानो ने बताया कि विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षक पूरी तरह कदाचार-मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध हैं। परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी निशि किरण के साथ शिक्षक पंकज कुमार सिंह,  संजय रजक, सुरेंद्र कुमार सिंह, अलका टोप्पो, विकास कुमार, मोहम्मद मुर्शीद, वीरेंद्र मेंस, अंचला रानी, शंकर कुमार राय समेत कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे। इधर, बालूमाथ बीडीओ सोमा उरांव एवं अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को कदाचार-मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.