8 अधिवक्ता ओथ कमिश्नर के रूप में नामित,जिला न्यायालय ने जारी किया पैनल
लातेहार - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लातेहार शेष नाथ सिंह द्वारा आज आठ अधिवक्ताओं को पैनल ओथ कमिश्नर के रूप में नामित किया गया। इस संबंध में चयनित ओथ कमिश्नरों की सूची लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव के माध्यम से प्रदान की गई। नियुक्त किए गए ओथ कमिश्नरों में संतोष रंजन कुमार,श्याम किशोर अश्मिता एक्का पाण्डेय (रिंकू), अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार गुप्ता,गुलसनोबार तथा प्रशांत उपाध्याय शामिल हैं। सभी अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति से न्यायालयीन प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को शपथ पत्र एवं संबंधित कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चयनित सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की अपेक्षा जताई गई।
रिपोर्टर - मोहम्मद अरबाज


No Previous Comments found.