डीबीएलएम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सेरेगड़ा में डीबीएलएम पब्लिक स्कूल, परिसर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद र'वानी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्ष जिला परिषद लातेहार अनीता देवी, झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर संजय पुरायार एवं प्राचार्या ममता पुरायार के साथ रांची डीएवी पब्लिक स्कूल की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट (साइंस फैकेल्टी) डॉ. सुजाता सिन्हा, प्रसिद्ध व्यवसायी शैलेश पुरायार, पूर्व फुटबॉलर सुरेश सिंह, विद्यालय के प्रबंधक संकेत पुरायार, रामनाथ सिंह, प्रदीप सिंह एवं महानंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजनात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य, गीत एवं नाटक के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे समसामयिक विषय पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। विद्यालय के निदेशक संजय पुरायार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय कर्तव्यनिष्ठ फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा संचालित है। इस अवसर पर शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों एवं खेलकूद में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को उनके समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.