सड़क दुर्घटना में चार घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ एनएच 22 पर बारियातू ग्राम के समीप सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार होकर।
सावित्री देवी 45 वर्ष, सूरज कुमार 25 वर्ष, प्रिया कुमारी 20 वर्ष(तीनो आपस में मां-बेटा-बेटी) ग्राम कुंडलूंगा थाना पांकी निवासी चतरा से पांकी जाने के दौरान बारियातू ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर पैदल सड़क पार कर रहे लेझन यादव 45 वर्ष पिता बढ़न यादव ग्राम बारियातू निवासी को टक्कर मार दिया। और खुद भी गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बारियातू पुलिस को दिया जहां पुलिस की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.