मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल,रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के खलारी रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप उरांव 30 वर्ष पिता विनोद उरांव ग्राम कल्याणपुर थाना टंडवा निवासी बालूमाथ से अपने घर टंडवा कल्याणपुर जा रहा था। इसी दौरान साहू पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बारियातू के गुरु साल्वे अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था जहां से वह वापस लौट रहा था।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.