नगर निकाय चुनाव में बिलासी टोपनो को मिला व्यापक समर्थन, कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक

लातेहार : नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती बिलासी टोपनो को व्यापक समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अरुण कुमार दुबे, लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव  सौरभ श्रीवास्तव सुशील यादव मुकेश यादव गुंजार उरांव सहित कांग्रेस, झामुमो के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से श्रीमती बिलासी टोपनो को समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच उनकी पकड़ मजबूत है और वे नगर की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं।
इस अवसर पर माले और बसपा ने भी श्रीमती बिलासी टोपनो के समर्थन का ऐलान किया। विभिन्न राजनीतिक दलों के एकजुट समर्थन से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव और भी रोचक हो गया है। समर्थकों ने एक स्वर में श्रीमती टोपनो की जीत का भरोसा जताया और चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.