मोटरसाइकिल से गिरकर महिला की मौत

बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टोटी-हेसला ग्राम स्थित बलराम स्टोन क्रेशर के समीप शनिवार देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रीति देवी 35 वर्ष पति कैलाश कुमार, निवासी ग्राम टोटी-हेसला, थाना बारियातू, शनिवार की रात अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से बारियातू बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बलराम स्टोन क्रेशर के पास एक अज्ञात वाहन से चकमा खा जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में प्रीति देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.