अर्पिता महिला मंडल के सहयोग से मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति ने किया बर्तन सेट का वितरण

बालूमाथ : अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सभी निदेशकों के सहयोग से मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत रविवार को असहाय एवं गरीब लोगों के बीच बर्तन सेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मगध परियोजना महिला समिति द्वारा कुल 25 जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच बर्तन सेट वितरित किया गया। जिसमें एक थाली, दो कटोरी, एक ग्लास एवं एक चम्मच शामिल था। साथ ही लाभुकों के बीच नाश्ता एवं फलों का भी वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में हरि राय, अजय राम, रोशन कुमार, गीता कुमारी, फुलवा देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, सुरेश, सूरज कुमार, अनिता कुमारी, अजय करमाली, सुशीला कुमारी, रमेश कुमार, सीता देवी, मनोज कुमार, दिलशी देवी, भुवनेश्वर पांडे, शांति देवी, सोनी देवी, रेखा कुमारी एवं सरिता देवी सहित अन्य लाभुक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्वेता कुमारी के नेतृत्व में महिला मंडल की सदस्यों ने सभी लाभुकों से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस सामाजिक कार्य में श्वेता कुमारी, दीपा झा, ममता सदाला, निशा सिन्हा, दीप्ति चट्टराज एवं रीना कुमारी सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.