चंदवा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सालाना तालीमी मुजाहिरा कार्यक्रम का आयोजन

चंदवा : चंदवा पुर्वी पंचायत के तिलैयाटाँड़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम परिसर में सालाना जलसा-ए-इस्लाह-ए-मोआशरा व तालीमी मुजाहिरा कार्यक्रम श्रद्धा,उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए उलेमा-ए-कराम और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आगाज़ कारी वहाजूल हक साहब की दिलकश तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। तिलावत की गूंज से पूरा परिसर इबादत के रंग में रंग गया। इसके बाद मुफ्ती शोएब आलम कासमी, मुफ्ती सनाउल्लाह साहब मजाहिरी, मुफ्ती कमरे आलम और मौलाना रिजवान दानिश नदवी सहित अन्य उलेमाओं ने अपने संबोधन में दीन और दुनियावी तालीम के संतुलन पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा को अपनाना समाज की तरक्की के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में नातिया कलाम और शायरी की महफिल ने भी खास रंग जमाया। अब्दुल कयूम साहब,मुफ्ती अतीकुर्रहमान साहब,कैफी आजमी और मौलाना जकारिया राजी साहब की पेशकश ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मदरसा से कुरआन शरीफ मुकम्मल करने वाले छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उलेमाओं ने उन्हें दुआओं से नवाजते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसा के संचालक मौलाना रिजवान दानिश नदवी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी मौलाना अबूबकर ने निभाई। अंत में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मौके पर अंजुमन के सदर मो. अब्दाल,पूर्व उप प्रमुख सह वरिष्ठ समाजसेवी हाजी फिरोज अहमद,हाजी तौफीक,डॉ शम्स राजा,मो अरशद,मोहम्मद अली,चांद खान,मो एहतेशाम, हाजी रफीक,मो अफरोज उर्फ टिंकू,मो वसीम,मौलाना इरफान आलम कासमी,मो अमजद,मौलाना सलमान आशिक नदवी,मो तैयब,मो इजहार कासमी,मो आदिल,मौलाना जफर इकबाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.