बालूमाथ में पत्थर लोड हाईवा अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बालू पंचायत के तुम्बागड़ा गांव में सोमवार सुबह एक पत्थर लोड हाईवा जेएच02 बीपी1798 अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हाईवा मुरूप ग्राम से बालूमाथ की ओर आ रहा था। इसी दौरान तुम्बागड़ा ग्राम के समीप मनोज कुमार के घर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की हाईवा में वैध या अवैध पत्थर लदा हुआ है। चूंकि हाईवा जिस ओर से आ रहा था वहां कोई लीज माइंस का खदान नही है। वही दुर्घटना में चालक को भी चोट नही आई थी। वह समय रहते गाड़ी से कूदकर बच गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.