बस में लड़की से की दोस्ती मोबाइल से बात कर घर पहुंचा नशा खिलाकर किया बलात्कार: गिरफ्तार
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड के एक नाबालिक युवती के साथ नशा खिलाकर बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर कहा है कि मैं बालूमाथ से बस से अपनी पुष्तैनी मकान पाकी जा रही थी। इसी बीच मुस्ताक अंसारी पिता अयूब अंसारी ग्राम अंबाबार थाना पाकी से बातचीत हुआ। उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद बातचीत होने लगी एक दिन वह मेरे घर पहुंच जहां मैं अकेली थी। बातचीत के दौरान वह अपने साथ कोल्डिंग लाया था और वह मुझे पिलाया उसके बाद मुझे कुछ पता नहीं है। जब होश आया तो मैं अर्धनग्न पाई। पुनःमुस्ताक अंसारी मौका देखकर मेरे घर पहुंचा और फोटो वीडियो दिखाकर फेसबुक में डालने की धमकी दिया और ब्लैकमेल करते हुए दोबारा मेरे साथ बलात्कार किया। और अश्लील फोटो खींचकर अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल पर डाल दिया। वह बार-बार इस फोटो को फेसबुक में डालने की बात कह कर धमका कर मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करता रहा। इसकी सूचना मैं अपने परिजनों को दी। उसके बाद सोमवार को उसे अपने घर दिन में बुलाई लेकिन वह रात में आया। उस समय भी मेरे परिजन नहीं थे और वह अकेला देखकर मेरे साथ रात में भी दुष्कर्म किया। इसी बीच मेरे परिजन पहुंच गये और मैं हल्ला करने लगी तो वह भागने लगा। भागने के दौरान मेरे पड़ोसी गुलाब प्रसाद उसे पकड़ने का प्रयास किया तो हेलमेट से मारकर उसका माथा फोड़ दिया। तभी अगल-बगल के लोग जुट गए और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार को ग्रामीणों ने दिया। बालूमाथ पुलिस मैके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया है। तथा एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल को जप्त कर लिया। इधर दुष्कर्म करने वाला युवक दूसरे संप्रदाय के होने के कारण एक संप्रदाय में रोष व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.