लक्ष्मी फ्यूल सेंटर का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
बालूमाथ : बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच-22 स्थित जोगियाडीह ग्राम में संत जूली क्रिश्चियन स्कूल के समीप हिंदुस्तान बायोफ्यूल्स कॉरपोरेशन के पेट्रोल पम्प लक्ष्मी फ्यूल सेंटर का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। समाजसेवी कृष्णा सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर पम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लक्ष्मी फ्यूल स्टेशन के संचालक मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बताया कि उनके पंप पर बायोडीजल उपलब्ध है। जो कम प्रदूषण फैलाता है तथा इंजन के लिए बेहतर चिकनाई प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बायोडीजल सामान्य डीजल की तुलना में कम हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करता है। जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। साथ ही यह किफायती होने के साथ बेहतर माइलेज भी देता है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित कृष्णा सिंह ने कहा कि इस पम्प के खुलने से स्थानीय लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम में मकईयाटांड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, कृष्णा यादव, विवेक सिंह, कमलेश सिंह, मनोज सिंह, रवि सिंह, बबलू चौरसिया, उपेंद्र यादव, संजीव कुमार, पंकज केशरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.