लुकैया मोड़ में T-10 कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आगाज़, झामुमो अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने किया शुभारंभ
चंदवा : प्रखंड अंतर्गत लुकैया मोड़ (शिव मंदिर मैदान) में नवयुवक कमेटी द्वारा आयोजित T-10 कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ आज 13 फरवरी 2026 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन लातेहार झामुमो अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹21,000 नगद राशि के साथ ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता ICC के नियमों के आधार पर खेली जा रही है, हालांकि LBW नियम लागू नहीं होगा। सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे और पहले तीन ओवर पावर प्ले के रूप में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को चार ग्रुप (A, B, C, D) में विभाजित किया गया है। सभी खिलाड़ियों के लिए जर्सी पहनना अनिवार्य है तथा कोई भी खिलाड़ी एक से अधिक टीम से नहीं खेल सकेगा। मैच ‘सिक्सिट’ गेंद से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री फी ₹3100 निर्धारित की गई है, जबकि स्थान सुरक्षित करने के लिए ₹2000 एडवांस जमा करना अनिवार्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नौशाद अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं। खेल से अनुशासन, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की सराहना की। आयोजन समिति में अध्यक्ष रोशन कुमार, सचिव अभिमन्यु कुमार तथा उपाध्यक्ष कमलेश उरांव सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से व्यवस्था में जुटे रहे। नवयुवक कमेटी ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.