15 फरवरी को चंदवा में निकलेगी भव्य शिव बारात, महाकाल सेवा समिति ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
चंदवा : महाकाल सेवा समिति चंदवा की महत्वपूर्ण बैठक समिति के मुख्य संरक्षक सह अध्यक्ष, पठारी बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन एवं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात एवं महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, शोभायात्रा मार्ग, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य एवं आकर्षक होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में मुख्य रूप से समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकास मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष मोहिनिश कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष नितीश तिवारी, सचिव विष्णु गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, क्रिएटिव अकैडमी एवं अन्वी एजुकेशन के डायरेक्टर मनु कुमार गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.