रोमांचक झूलों और आकर्षक दुकानों से गुलजार होगा मैदान
लातेहार - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन महाशिवरात्रि के दिन विधिवत रूप से किया जाएगा। आयोजन स्थल पूरी तरह से तैयार है और आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं व आगंतुकों के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार खड़ा है। मेला प्रबंधक प्रदीप पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक झूले लगाए गए हैं। दो तल्ला मौत का कुआं, रोमांच से भरपूर डिश झूला और कई अन्य बड़े झूले युवाओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों के लिए विशेष खिलौनों की दुकानें सजाई गई हैं, जहां तरह-तरह के रंग-बिरंगे खिलौने उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं के लिए सिंगार और श्रृंगार सामग्री की आकर्षक दुकानें भी लगाई गई हैं, जहां नवीनतम डिजाइन की वस्तुएं मिलेंगी। मेले में खान-पान की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे परिवार के साथ आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार मेले में भारी भीड़ उमड़ेगी और महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह मेला 3 मार्च तक चलेगी।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.