मिल्यानी कुजूर ने खोला चुनावी दफ्तर,विकास का ब्लूप्रिंट किया पेश
लातेहार - नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर ने लातेहार बाजार टांड़ चेकनाका के समीप अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमा गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मिल्यानी कुजूर ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लातेहार को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “मैया सम्मान” योजना को मजबूती दी जाएगी तथा सुरक्षित महिला शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी लाने का वादा करते हुए कहा कि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। फुटपाथ दुकानदारों के लिए आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छोटे व्यवसायियों को स्थायी पहचान और सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल मॉडल सामुदायिक भवन और डिजिटल मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने की घोषणा की,जिससे नगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार हो सके।
इस मौके पर भोला सिंह मोहर यादव निजाम अंसारी रंजीत यादव संतोष यादव नीलम सिंह संजू यादव सुरेश राम बल्ली यादव दामोदर यादव बबलू गिरी दीपक यादव प्रीत लाल यादव सूरज कुमार यादव राज नारायण गिरी अजीत श्रीवास्तव चेतन यादव विनोद राम बलराम यादव विष्णु देव कुमार उपेंद्र राम वही भीम आर्मी के जगदीश राम परदेसी कुमार रवि कढ़ाई रवि विकास कुमार रवि गोविंद रवि मनोज रवि साजिद अंसारी आरिफ अंसारी पिंटू राम नंदू कुमार सुनील यादव सोहेल अंसारी जुबेर अंसारी अलीम अंसारी आशु गुप्ता टिंकू यादव रब्बानी हुसैन प्रदीप यादव गुड्डू यादव सीमा यादव हसमद अंसारी साजिद अंसारी वाजिद अंसारी देवराज प्रसाद सुल्तान खान मनोज यादव मुनिया देवी गोपाल प्रसाद आजाद खान पिंटू अग्रवाल विनोद राम वहाब अंसारी राजा खान गुड्डू जावेद खान मजीद खान चिश्ती मुंतज़िर रिजवान खान आसिफ इकबाल आसिफ खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशी के प्रति विश्वास जताया। मिल्यानी कुजूर ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो लातेहार को विकास और पारदर्शिता का मॉडल नगर बनाया जाएगा।
रिपोर्टर - बब्लू खान


No Previous Comments found.