मोटरसाइकिल से गिरकर युवक घायल,सीएचसी में हुआ उपचार
लातेहार - बालूमाथ एकीकृत बालूमाथ के बारियातू प्रखंड के गोनिया ग्राम में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जबड़ा, जिला चतरा निवासी राकेश उरांव 20 वर्ष पिता विष्णु उरांव, मोटरसाइकिल से जबड़ा से बालूमाथ की ओर आ रहा था। इसी दौरान गोनिया ग्राम के समीप बीच सड़क पर अचानक जानवर के आ जाने से उसे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ० सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.