शिवरात्रि के मौके पर कलश यात्रा का हुआ आयोजन
लातेहार - बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजित कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर ब्लॉक कॉलोनी होते हुए मकईयाटांड स्थित नदी पहुंची।जहां से वैदिकमंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर मंदिर परिसर वापस मंदिर परिसर लाया गया। इस दौरान डीजे की साउंड पर हर हर महादेव ओम नमः शिवाय समेत कई नारे श्रद्धालु लग रहे थे। वहीं इसके बाद रुद्राअभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं इसके अलावा बालूमाथ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर,बाजार रोड स्थित शिव मंदिर,बड़का बालूमाथ शिव मंदिर समेत विभिन्न सियालयों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं गांव टोलों में दिनभर श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा को जल अर्पण करते एवं पूजा अर्चना करते दिखाई दिए।
रिपोर्टर - मो० अरबाज


No Previous Comments found.