बिस्किट छाप के साथ मैदान में उतरीं मिल्यानी कुजूर, दूसरे चुनाव कार्यालय का हुआ जोरदार उद्घाटन

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष पद की राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर ने सोमवार को लातेहार स्टेशन शहीद चौक के समीप अपने दूसरे चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कराया। समाजसेवी देवराज साहू ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए देवराज साहू ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए मिल्यानी कुजूर ही उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि एक बार उन्हें मौका दें ताकि शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

वहीं मिल्यानी कुजूर ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव जीतने के बाद नगर क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स समाप्त करने की पहल की जाएगी। दुकानदारों के लिए उचित भाड़ा निर्धारण, फुटपाथ दुकानदारों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण कर दुकान उपलब्ध कराना, हर वार्ड में साफ और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नाली और सड़क निर्माण उनका पहला लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि विकास और पारदर्शिता के साथ नगर को नई दिशा दी जाएगी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.