झामुमो नेताओं ने बिलासी टोपनो के समर्थन में किया जनसंपर्क, मांगे वोट

लातेहार - नगर पंचायत लातेहार अध्यक्ष पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो के पक्ष में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।इस दौरान नेताओं ने नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों से बिलासी टोपनो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासी टोपनो साफ-सुथरी छवि की सामाजिक एवं लोकप्रिय प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि बिलासी टोपनो हमेशा सेवा भाव से कार्य करती रही हैं और नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा का कार्य करेंगी।वहीं झामुमो की केंद्रीय सदस्य सह गारू जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने कहा कि बिलासी टोपनो जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगी और नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई दिशा देंगी।उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ी है।कार्यक्रम में लातेहार बीससूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे,  हेरहंज जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, जिला परिषद जिला सचिव झामुमो बुधेश्वर उरांव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना देवी, गीता देवी (हेरहंज), जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, अहद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इनायत करीम, प्रखंड सचिव एहसान अंसारी, साबिर अंसारी,  एवं छोटू अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में बिलासी टोपनो को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर पंचायत लातेहार के विकास को गति दें।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.