नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में मचाया हड़कंप, कई वाहनों को मारी टक्कर
लातेहार - मनिका महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ों के पास निकाली गई शिव बारात के दौरान रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित थार वाहन ने श्रद्धालुओं के बीच घुसकर कई वाहनों को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थार वाहन (संख्या– जेएच-01ईवाई-0049) मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रहा था। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे।बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थे और वाहन में उनके साथ एक महिला भी सवार थी।बाइक और चारपहिया वाहन को मारी टक्कर
शिव बारात की झांकी देख रहे श्रद्धालुओं के बीच वाहन ने एक बाइक और एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों में आक्रोश फैल गया।
डिप्टी कलेक्टर’ बोर्ड देख भड़के लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ था। इसे देखकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने भीड़ से निकालकर हिरासत में लिया
स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी अधिकारी प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन समेत हिरासत में ले लिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक प्रमोद कुमार मनिका थाना में पुलिस हिरासत में थे। पूछे गए सवालों पर उन्होंने मीडिया से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.