सैयद हजरत वलीउल्लाह अहमद ज्या क़ादरी पहुंचे महुआडांड़,अपने अकीदतमंदों से मिले।

लातेहार - महुआडांड़ सैयद हजरत वलीउल्लाह अहमद ज्या क़ादरी खानकाह ए कादरिया अबदालिया दाउद नगर औरंगाबाद बिहार रविवार को महुआडांड़ पहुंचे,और महुआडांड़ के रहने वाले नुरुल हसन कादरी के घर में क्याम किए।हजरत के आने की जानकारी महुआडांड़ के लोगों को मिली जिसके बाद अकीदतमंदों का आने का तांता लग गया।जिसके बाद लोग हजरत से मुलाकात कर फ़ैज़ हासिल किए। वहीं रात में लोगों के उपस्थिति में हजरत ने रमज़ान शरीफ़ को लेकर विस्तार से जानकारी दिए और कहा कि रमज़ान का रोजा हर आकिलो बालिग पर फ़र्ज़ है सभी लोग रोज़े का एहतमाम व एहतराम करे।फराईज वाजिबात के साथ साथ सुन्न्त, नफल,मोक्केदात,मुस्तहबात,पर भी अमल करे और अपना दिन और दुनिया दोनों को कामयाब बनाने की कोशिश करें। हमें हमारे आका हजरत मोहम्मद के बताए तरीके पर चलना है ताकि हम कामयाब हो सकें।आगे उन्होने तालिम को लेकर शख्त हिदायत देते हुए कहा कि आप मजदुरी करें दो वक्त का रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को उमदा तालिम दें ताकि आगे जाकर वे डाक्टर इंजीनियर आई एस आई पी एस बने और अपना और अपने घर परिवार समेत देश दुनिया का भलाई का काम करे।अंत में हजरत के द्वारा सभी की अच्छी जिंदगी के लिए दुआ करते हुए हुए देश दुनिया में अमन क़ायम रहे इसके लिए भी बिल खुशुश दुआ की गई। मौके पर हाफिज तौफिक आलम बैंगलोर, हाफिज इमामुद्दीन हाफ़िज़ मजहर फ़हीम खान,आजाद अहमद मजूल अंसारी, तनवीर उर्फ़ रिंकू,रानू खान, डाक्टर फैज,शमशाद अंसारी,मुबारक अंसारी,सहजाद आलम,सेराज अहमद,बसारत अली,जान मिस्त्री,सदरुद्दीन कादरी, फिरोज अंसारी,मंजूर हसन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.