नाबालिग को बहला फुसलाकर रंगरेलियां मनाते हुए जेई रंगे हाथ पकड़ाया

लावालौंग :  प्रखण्ड कार्यालय से करीब 100 गज की दूरी पर अपने भाड़े के मकान में एक नाबालिग लड़की के साथ दिनदहाड़े रंगरेलियां मनाते हुए मनरेगा के जेई सिकंदर कुमार को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार जेई सिकंदर लावालौंग प्रखंड तथा  कुंदा कार्यालय में पदस्थापित है, और लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में ही वह भाड़े के मकान में रहता है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह एक लड़की फोन करते हुए आती है, और जेई के कमरे में घुस जाती है।इसके बाद जेई बाहर निकलता है। और सड़क के दोनों ओर ताक झांक करके  घर का मुख्य ग्रिल और उसके बाद का दरवाजा बंद करके अंदर चला जाता है। जिससे लोगों को बेहद संदिग्ध स्थिति का अंदेशा होता है। इसके बाद लोगों ने उक्त विषय की सूचना घर के मालिक को दिया। तुरंत घर के मालिक ने वहां पहुंचकर जेई के कमरे का दरवाजा खुलवाने का बेहद कोशिश किया परंतु जेई साहब ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों को फोन करके सूचना देने के दौरान स्थिति को बिगड़ते देख जेई साहब दरवाजा खोला। इस दौरान सूचना पाकर पत्रकार भी वहां पहुंच गए थे, और साक्ष्य के लिए वस्तु स्थिति का वीडियो बना रहे थे।इस दौरान जेई ने पत्रकार के ऊपर ही हमला करके गला दबाकर मोबाइल छीनने लगा। काफी भीड़ इकट्ठा होते देख जेई उक्त लड़की को कमरे से निकाल कर यह बोलते हुए भगा दिया की दौड़कर भाग जाओ। जेई के इस करतूत से ग्रामीणों में बेहद रोष है। ग्रामीणों ने बीडीओ विपिन कुमार भारती से मामले में सख्त कार्रवाई करने का अपील किया है।इस बावत बीडीओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मुझे मिली है।शीघ्र ही मैं कल जांच करते हुए कड़ी कार्रवाई करूंगा।इधर जेई ने सफाई देते हुए कहा है की परीक्षा का कॉपी पहुंचाने के लिए उक्त लड़की मेरे कमरे में आई थी।परंतु ग्रामीणों का कहना है कि जब परीक्षा का कॉपी पहुंचाने के लिए वह लड़की आई थी तो अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद करके आखिर जेई कौन सा सर्वेक्षण कर रहे थे।

रिपोर्टर : साजिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.