अनियंत्रित होकर गिरे स्कूटी सवार, दुर्घटना में दो घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत शेरेगड़ा के सावासार में गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश उरांव, 25 वर्ष, पिता सनी भगत व शांति देवी, 35 वर्ष, पति संजय उरांव दोनों अपने घर चतरा जिलांतर्गत टंडवा प्रखंड के मासीलॉन्ग से स्कूटी में सवार होकर बालूमाथ के कोमर गांव में होने वाले पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आ आ रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेगड़ा के सावासार में स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ अलीशा टोप्पो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने बताया कि दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।.
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.