लातेहार नगर अध्यक्ष के चुनाव प्रचार में लातेहार पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के बयान न सिर्फ विरोधाभासी है बल्कि भ्रामक भी।
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायर ब्रांड नेता सौरभ श्रीवास्तव ने मीडिया को बयान जारी कर कही।सौरभ ने कहा कि सामने खड़ी निश्चित हार देख कर भाजपा एक के बाद एक अपने बड़े नेताओं को लातेहार के ऐतिहासिक धरती पर बुलाकर उनकी फजीहत कराने पर तुली है।पहले मधु कोड़ा फिर रघुवर दास जी को लातेहार बुलाकर अनावश्यक बयान बाजी कराई जा रही है।
सौरभ ने कहा कि यह तथ्य है कि रघुवर दास जी के मुख्यमंत्री रहते हुए ही लातेहार के मेसो क्षेत्र होने के बावजूद यहां की गरीब आदिवासी जनता पर होल्डिंग टैक्स का बोझ डाला गया और इसकी शुरुआत हुई। अब इतने वर्षों बाद उसी जनता के बीच जाकर अपने समर्थित प्रत्याशी को किसी भी तरह विजयी बनाने के लिए यह कहना कि उनकी जीत के बाद लातेहार से होल्डिंग टैक्स कम कर दिया जाएगा गले नहीं उतरता।
सौरभ ने कहा की आदिवासी समुदाय से आने वाली संघर्षशील महिला विलासी टोपनो को पूरे लातेहार क्षेत्र में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। लातेहार के सभी 15 वार्डों में युवाओं और महिलाओं के बीच विलासी टोपनो का जबरदस्त क्रेज है और लोग उन्हें विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और कोई अन्य प्रत्याशी दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा और लातेहार में यह निश्चित है कि यहां की जनता भाजपा नेताओं के दिए जा रहे बेतुके बयानों से उनकी मंशा समझ चुकी है और एक संघर्षशील महिला को ही नगर अध्यक्ष चुनने के लिए प्रतिबद्ध है। सौरभ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, भाकपा(माले) बसपा आदि के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया कि उन्होंने अद्भुत समर्पण के साथ यह चुनाव लड़ा और अब जीत की ओर अग्रसर हैं। मधु कोड़ा के बाद रघुवर दास के बयान पर सौरभ की तीखी प्रतिक्रिया ने लातेहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म दी है।
रिपोर्टर : बब्लू खान


No Previous Comments found.