सेवानिवृत्ति होमगार्ड जवान को दी गई भावभीनी विदाई
बालूमाथ : बालूमाथ रेलवे साइडिंग में कार्यरत गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवान रामनाथ मांझी के सेवानिवृत हो जाने के बाद उनके सहकर्मियों ने विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विदाई दिया। मौके पर होमगार्ड के जवानों ने उन्हें पुष्प माला पहनकर व शाल एवं बैग देकर सम्मानित किया। मौके पर होमगार्ड संघ के रौशन कुमार सिंह ने कहा कि रामनाथ मांझी ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक वाहन किया। रिटायरमेंट के बाद भी आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं हम सभी जवान देते हैं। मौके पर सीसीएल साइडिंग मैनेजर शैलेश कुमार सिंह, सुरक्षा हवलदार सुदर्शन राम, जितेंद्र कुमार सिंह, विजयकांत ओझा, नरेश यादव, सुनील यादव, आदित्य भुइँया, कमल यादव, संतोष उरांव, कपिलदेव उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.