बालूमाथ में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में लोगो की उमड़ी भीड़

बालूमाथ :  शनिवार को बालूमाथ में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में लोगो की भीड़ उमड़ी. सम्मेलन में गौ हत्या बंद करने, लव जिहाद से समाज की बेटियों को बचाने, गांव में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद करने, जातिगत भेदभाव नहीं करने, समाज की लड़कियां को मुसलमान के घर जाने बचने की बातें कही गई. उपरोक्त बातें बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित जोगियाडीह के बिरसा मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिद परांडे ने कहा. उन्होंने आगे उन्होंने कहा कि नशापान में आज हमारे हिंदू चपेट में आते जा रहे है, जिससे पूरा समाज खोखला हो रहा है. उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि नशापान से दूर रहे. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को आज जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है. हिंदुओं के जनसंख्या दर में तेजी से कमी आ रही है. समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं है. इसके अलावा विराट हिंदू सम्मेलन को गोपाल शर्मा संघ प्रांत प्रचारक ने सम्बोधित करते हुए हिंदू एकता पर बल दिया और कहा कि आज समय आ गया है, हम सभी हिन्दू धर्म के लोग एकजुटता का परिचय दे और जात-पात में नहीं बंटे. कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बालूमाथ के दुर्गा मंडप परिसर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलश यात्रा के साथ बैंड व डीजे की धुन पर बालूमाथ नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे. कार्यक्रम का संचालन शैलेश सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र गुप्ता ने किया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक, रंगनाथ प्रांत संयोजक बजरंग दल झारखंड, जानकी नंदन राणा, पलामू जिला कार्यवाहक, लातेहार विधायक प्रकाश राम, संघ के खंड कार्यवाहक शशि भूषण गुप्ता, संघ के जिला कार्यवाहक दीपक कुमार, सह जिला कार्यवाहक सत्येंद्र कुमार, रवि सिंह, कृष्णा यादव, सोनू सिंह, रवि रजक, बबलू चौरसिया, लालदेव गंझु, अखिलेश भोक्ता, रौशन गुप्ता, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, अमित कुमार, अर्जुन साव, पिंटू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. वही आयोजित कार्यक्रम में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह भी पहुंचे. जहां युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया. आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के द्वारा वंदे मातरम गीत, दून सेंट्रल एकेडमी द्वारा भक्ति गीत पर नृत्य समेत कई संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विराट हिंदू सम्मेलन में बालूमाथ पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से चुस्त दुरुस्त दिखाई दी . बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सुरक्षा की कमान संभालते दिखाई दिए. उनके साथ पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, धीरज सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह समेत कई जवान उपस्थित थे. कार्यक्रम में खिचड़ी महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी. जिसे लोगों ने ग्रहण किया. भोजन व्यवस्था की देखरेख कर रहे राजेंद्र साव ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की गई थी जिसे लोगों ने ग्रहण किया.

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.