ग्राम सभा की बैठक, सीसीएल से विस्थापितों को रोजगार देने की मांग

बालूमाथ-  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के पिण्डारकोम ग्राम स्थित बाजार टांड में बसिया पंचायत मुखिया विमला देवी के पहल पर बसिया पंचायत के सभी गांव नगडा, बसिया, पिण्डारकोम, जर्री, बहेरा गांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा में मुख्य रूप से विस्थापित प्रभावित बेरोजगार को रोजगार दिलाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में बोलते हुए मुखिया विमला देवी ने कहा कि सीसीएल स्थानीय लोगों के साथ छलावा कर रही है। सीसीएल को जो जमीन हम लोगों ने दिया है उस पर नौकरी मुआवजा 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं मिला है। स्थानीय लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है। हम लोगों की मांग है कि मजदूर लोडिंग से कोयला का ढुलाई कराया जाए।वही तेतरियाखाड कोलियरी में बिना ग्राम सभा की सहमती के कोई भी मशीन या हाईवा का प्रवेश नही होगा। वही पीएनएमएल कंपनी द्वारा कोयला में बैंड पत्थर मिलाया जा रहा है उस पर भी चर्चा हुई और सीसीएल को तत्काल रोक लगाने की बात कही गई। मौके पर पिण्डारकोम ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, बहेरा ग्राम प्रधान दयाल यादव, बसिया ग्राम प्रधान बाबूलाल गंझू,नगडा ग्राम प्रधान अरविंद गंझू, जर्री ग्राम प्रधान किशोरी पाहन समेत पंचायत समिति रीना देवी, वार्ड सदस्य सरोज देवी सुकरी देवी, शीला देवी, अनीता देवी, विष्णु देव गंझू, सरिता देवी, तिलेश्वर यादव, सीताराम उरांव समेत राजेंद्र यादव, रोशन यादव, राजन यादव, सोमनाथ उरांव, राजेश राम,संतोष यादव,गणेश गंझु महेंद्र भुईया, ललिता देवी, गंगेश्वर यादव,यशोदा यादव, राजदेव यादव, बबलू गंझू, हार्दिक उरांव, अमलेश यादव, धीरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। 

संवाददाता - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.