परिजनों को एक - एक करोड़ तुरंत मुआवजा राशि और नौकरी दी जाय : अयुब खान
लातेहार - चतरा जिले की सिमरिया थाना क्षेत्र के केंदू कसारी स्थित करमटांड़ के घने जंगल में सोमवार रात एयर एंबुलेंस विमान हादसे में जान गवांने वालों के प्रति माकपा ने दुख जताया है और उनके परिजनों शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है साथ ही इस विमान हादसे में जान गवांने वालों के परिजनों के लिए तुरंत एक - एक करोड़ मुआवजा देने तथा परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि मुआवजा की घोषणा जल्द से जल्द की जाय और मुआवजा राशि परिजनों को तुरंत दिया जाय और भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाय साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश जल्द दिए जाएं। एयर एंबुलेंस विमान में गंभीर रूप से बिमार संजय कुमार साहु, इनके साथ उनकी पत्नी अर्चना देवी और इसके परिजन ध्रुव कुमार सभी सरोज नगर चंदवा, विमान में मरीज के साथ जा रहे चिकित्सक विकास कुमार गुप्ता, पारा मेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, पायलट विवेक विकास भगत, पायलट सवराजदीप सिंह थे इन सभी की विमान दुर्घटना में मौत हुई है। चंदवा सरोज नगर निवासी संजय कुमार साहु पांच दिन पहले गंभीर रूप से झुलस गए थे इनका इलाज रांची में चल रहा था बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस विमान से रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था इसी क्रम में एयर एंबुलेंस विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदू कसारी स्थित करमटांड़ के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एयर एंबुलेंस में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हृदयविदारक हादसे से चंदवा सहित जिले में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। माकपा ने इस विमान हादसे में जान गवांने वालों के प्रति गहरी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों शुभचिंतकों के प्रति संवेदना प्रकट किया है साथ ही हादसे में जान गवांने वाले परिजनों को तुरंत एक - एक करोड़ मुआवजा देने,परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया है। मांग करने वालों में माकपा के वरिष्ठ नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान,जिला सचिव रसीद मियां, सुरेंद्र सिंह, ललन राम, साजीद खान, , पचु गंझु, सनीका मुंडा, कमल गंझु, बैजनाथ ठाकुर, द्वारीका ठाकुर, निरंजन ठाकुर, जीदन टोपनो, माईकल हंश समेत कई लोग शामिल हैं।
रिपोर्टर - बब्लू खान


No Previous Comments found.