झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, जल्द ही पीड़ित परिवारों से मिलेगा झामुमो का एक शिष्टमंडल और अपनी संवेदनाएं प्रकट करेगा-लाल मोती नाथ शाहदेव।
लातेहार : को राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ा एयर एम्बुलेंस जो सिमरिया थाना क्षेत्र के केंदु कसारी के करमतांड गांव के पास क्रैश हो गया और जिसमें विमान पर सवार सभी सात लोगों की जान चली गई यह घटना बेहद मर्माहत करने वाली है।हम सभी मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैंऔर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कल जब खराब मौसम के कारण एयर एंबुलेंस के क्रश की सूचना मिली तो उन्हें नहीं पता था कि विमान में सवार लोग लातेहार के हैं। जैसे-जैसे सूचना सार्वजनिक हुई और इसमें जान गवाने वाले लोगों के लातेहार से संबंध होने की जानकारियां आयीं, मेरा दिल गहरी वेदना से भर गया।
उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस में पहले से ही इलाजरत संजय कुमार साहू उनकी पत्नी अर्चना देवी और उनके परिजन ध्रुव कुमार जो सभी चंदवा के निवासी थे और पहले चंदवा में ही पदस्थापित रहे जाने-माने चिकित्सक विकास कुमार गुप्ता तथा पैरामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा, विमान के पायलट विकास भगत और स्वराजदीप सिंह सभी के मौत की सूचना प्राप्त हुई।यह हादसा बेहद दर्दनाक था और मौके पर ही सभी लोगों की मौत हो गई।इसमें चंदवा निवासी संजय साहू और उसकी पत्नी की मौत के बाद से उनका परिवार उजड़ गया तथा बाकी लोगों की जान जाने का भी हमें बेहद अफसोस है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार एक शिष्टमंडल का गठन कर उन्हें पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के निर्देश जारी करेगा ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों में उचित सहायता मुहैया कराई जा सके। इस घटना के बारे में बात करते हुए झमुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि चंदवा के संजय साहू और उनकी पत्नी का कल की विमान दुर्घटना में निधन पूरे चंदवा शहर के लिए बेहद गमगीन करने वाला समाचार है और अपने जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और जो भी संभव होगी उन्हें मदद करने का प्रयास करेंगे। सौरभ ने कहा कि खराब मौसम के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से किसी की भी जान नहीं बचाई जा सकी सौरभ ने इस हादसे में जान गवाने वाले और चंदवा में पूर्व में पदस्थापित रहे युवा चिकित्सक डॉक्टर विकास गुप्ता के निधन पर भी गहरा दुःख जताते और कहा की नियति के आगे सब विवश है लेकिन यह घटना बेहद गमगीन करने वाली है वहीं दूसरी ओर सौरभ ने कहा कि विमान संचालन में और ज्यादा सावधानियां बरतने की आवश्यकता है जिससे जान-माल की क्षति से बचा जा सके। इस घटना पर झामुमो लातेहार के वरिष्ठ नेता और बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव और अन्य पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भी गहरी संवेदना प्रकट की।
रिपोर्टर : बबलु खान


No Previous Comments found.