क्रिएटिव अकैडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, बच्चों के स्वर्णिम भविष्य पर मंथन
चंदवा : स्थानीय में रोड स्थित क्रिएटिव अकैडमी में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों के स्वर्णिम विकास एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मनु कुमार गुप्ता ने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और स्कूल के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में आधुनिक सुविधाओं और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जो अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं और विद्यालय के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। कार्यक्रम में राजू प्रसाद, पूजा सोनी, प्रीति सोनी, अजय कुमार सिंह, सीमा देवी, नीतू कुमारी, संगीता कुमारी, नाजिया प्रवीण, लाली अग्रवाल, सनोज उरांव, शिव शंकर, शीला देवी, संजू कुमारी, मनीषा केरकेट्टा, फूलमती देवी सहित शिक्षिका अमृत कौर, खुशी कुमारी, निखिल वर्मा, राखी दास, सनिका वर्मा, ऋतु कुमारी, वर्षा कुमारी, मुस्कान कुमारी, दीपक कुमार, मोनी देवी समेत कई अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.