होली और ईद को लेकर बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

बालूमाथ :  आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को बालूमाथ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी ने कहा कि बालूमाथ क्षेत्र के लोग हमेशा से सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाते आए हैं। उन्होंने अपील की कि इस वर्ष भी होली और ईद दोनों पर्व को मिलजुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, ताकि क्षेत्र की सामाजिक समरसता बनी रहे। बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। डीजे पर प्रशासन की कड़ी निगाहें रहेगा। किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें और न ही किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास करें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। वहीं अनुभव सिन्हा ने कहा कि दोनों पर्वों को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बालूमाथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस मौके पर एसआई गौतम कुमार, संजय चौधरी, होसैन डांग, मुज्जमिल हुसैन, शैलेश सिंह, श्यामसुंदर यादव, मो. इमरान, प्रदीप गंझू, गंगेश्वर यादव, प्रेम गुप्ता, ईश्वरी पासवान, त्रिवेणी साव, सुरेंद्र उरांव, राजेन्द्र साव, मो. साबिर, बाबूलाल उरांव, मो. अयूब, मो. सामा, दशरथ ठाकुर, मो. जुबैर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.