अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार - एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गड़गोमा गांव के समीप शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डॉ० अशोक कुमार के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि युवक शराब के नशे में धुत था। घायल की पहचान संजय गंझू 18 वर्ष पिता पूरन गंझू,ग्राम छाताबार,थाना बारियातू निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक को शुक्रवार रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह रातभर सड़क किनारे पड़ा रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद  युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.