महेश सिंह की जीत ऐतिहासिक,नगर विकास को मिलेगी नई दिशा: मुरली प्रसाद व किशुन दास

लातेहार : नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश सिंह की ऐतिहासिक जीत को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के झारखंड प्रदेश सचिव अध्यक्ष मुरली प्रसाद के साथ-साथ सिमरिया के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी किशुन दास ने भी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनता, संगठन और कार्यकर्ताओं की संयुक्त विजय बताया है।मुरली प्रसाद ने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की सफलता नहीं, बल्कि नगरवासियों के अटूट विश्वास और समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के आगमन से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का संचार हुआ था। उनके समर्थन और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिली और उसी दिन जीत लगभग सुनिश्चित हो गई थी।

वहीं सिमरिया के पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी किशुन दास ने कहा कि महेश सिंह की जीत विकास की राजनीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठित होकर मेहनत की, जिसका परिणाम आज सामने है। यह जीत आम लोगों की उम्मीदों की जीत है।दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि महेश सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय होगी। सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था लागू की जाएगी।नेताओं ने कहा कि महेश सिंह एक जमीनी एवं जनप्रिय नेता हैं, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। अंत में उन्होंने नगरवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत विकास, विश्वास और एकजुटता की प्रतीक है।

रिपोर्टर : बब्लू खान

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.